न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
नगर थानान्तर्गत विष्णुपुर स्थित नौलखा मंदिर के पीछे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया। इसमें पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
खबरों के अनुसार नगर थाना को सूचना मिली की सूरज कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पे०- रामविलास सा०-छोटी एघु थाना मुफसिल जिला बेगूसराय को उसके दोस्तों के द्वारा नौलखा मंदिर के पीछे पीट पीट कर हत्या कर दी गई है।
सूचना मिलते ही अविलंब नगर थानाध्यक्ष के द्वारा 15 मिनट के अंदर अपने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच / छानबीन करते हुए एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल, बेगूसराय भेजा गया।
इस घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जिसमें नगर थानाध्यक्ष, पु०नि० रामनिवास, सशस्त्र बल नगर थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास स्थानीय लोगों से पुछ-ताछ/छानबीन करते हुए अपराधियों की पहचान स्थापित की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण दोस्तों के साथ पूर्व में आपस में हुई मारपीट को लेकर घटना करने की बात बताई जा रही है। घटना का कारण अभी पूर्णतः स्पष्ट नही हो पाया है। परिजनों के द्वारा आवेदन नही दिया गया है। अग्रतर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber थाना नम्बर-7643992462
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684