Mon. Feb 9th, 2026

बेगूसराय : लोजपा (रा) की संकल्प यात्रा 23 सितंबर को सिंघौल में होगी आयोजित

पोखड़िया में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते लोजपा (रा) ke जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान
पोखड़िया में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते लोजपा (रा) ke जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान

बेगूसराय : लोजपा (रा) की संकल्प यात्रा 23 सितंबर को सिंघौल में होंगी आयोजितबेगूसराय : 15 सितंबर को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की एक बैठक सामुदायिक चित्रकूट भवन बड़ी पोखर पोखरिया में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी के नेतृत्व में सूबे बिहार में कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया की अपने जिले में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा 23 सितंबर 2023 को सिंघौल में आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष को उपस्थित होना है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने कहा कि संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाय। प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार ने कहा संकल्प यात्रा में बैनर पोस्टर और होर्डिंग के साथ जिले को सजाया जाए। यूवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संकल्प लें। बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, युवा प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह, सुनील साह, जिला प्रधान महासचिव शिवकुमार शर्मा, उमेश पासवान, माला देवी, रमेश कुमार शैलेश, कुमारी माला, बहौर पासवान, प्रदोष कुमार बुलेट, रोहित कुमार, राकेश रंजन, भोला, किशन कुमार, पंकज पासवान, रंजीत कुमार महतो, निरंजन झा, शंकर राय, राम जपो पासवान, शंभू प्रसाद सिंह, अनिल पासवान, राजीव पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, गौतम कुमार शर्मा, रोहित कुमार, मो. कासिम, राकेश रंजन उर्फ भोला, कमल कुमार, राजेश पासवान, दीपक पासवान, मनीष कुमार, नवीन कुशवाहा, राजन कुमार, आनंद कुमार सिंह, विकास कुमार सहित लोजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed