Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय में डॉक्टर पर कातिलाना हमला, बाल बाल बचे डॉक्टर, सदर अस्पताल में भर्ती

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहर स्थित डॉक्टर शौकत अली के क्लिनिक में घुस कर धारदार हथियार से हमला करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कारण से संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज बुधवार को करीब 05:40 बजे शाम में नगर थानान्तगत कचहरी रोड स्थित डॉक्टर शौकत अली के अस्पताल में घुस कर एक व्यक्ति गंगा साव पे० महेश साव सा० पचवीर बाजार थाना- साहेबपुर कमाल जिला- बेगूसराय के द्वारा धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं थानाध्यक्ष नगर की
टीम के द्वारा अविलंब अस्पताल पहुँच कर डॉक्टर शौकत अली को जख्मी करने वाले व्यक्ति गंगा साव को गिरफ्तार कर लिया गया।

जख्मी डॉक्टर शौकत अली को ईलाज हेतु तुरंत सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया जहाँ ईलाज उपरांत उनकी हालत सामान्य है।

आपको बता दें कि डॉ० शौकत अली अपने निजी क्लिनिक में मरीजों को देख रहे थे। जिसके दरम्यान यह घटना घटित हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति गंगा साव से पुलिस टीम के द्वारा हमला करने का कारण एवं मकसद के संबंध में पुछताछ की जा रही है। जल्द ही हमला करने के कारणों को स्पष्ट किया जायेगा ।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर – 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell – 6287996684

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed