Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बलात्कार, छेड़छाड़ एवं जख्मी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बलात्कार एवं छेड़छाड़ / जख्मी करने वाले आरोपी को घटना के 02 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार । स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा कराने के लिए दिए गये आदेश।

जिले में 8 तारीख होली के दिन बुधवार को 03:30 बजे अपराहन में सूचना प्राप्त हुआ कि साहेबपुर कमाल थानान्तर्गत पंचवीर चौक के पास समुदाय विशेष के दो नाबालिग लड़कियों के साथ दूसरे समुदाय के लड़के के द्वारा बहला-फुसलाकर बलात्कार एवं छेड़छाड़ / जख्मी करने की घटना  किया गया है।

प्राप्त सूचना मिलते ही अविलंब पुलिस कप्तान बेगूसराय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया एवं थानाध्यक्ष सा० कमाल पु०अ०नि० दिनेश कुमार के द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के संबंध में जाँच किया गया जो सही पाया गया है।

तत्परतापूर्वक पीड़ित दोनों नाबालिग लड़कियों को ईलाज हेतु सदर अस्पातल बेगूसराय ले जाया गया। जहाँ दोनों की हालत ठीक है। महिला थानाध्यक्ष द्वारा उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा इस घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बलिया श्री कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु०अ०नि० दिनेश कुमार थानाध्यक्ष सा०कमाल थाना, पु०अ०नि० राकेश कुमार सशस्त्र बल साहेबपुर कमाल थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।

गठित टीम के द्वारा लगातार आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले संलिप्त आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू महतो पे० गोविन्द महतो सा० पंचवीर थाना- साहेबपुर कमाल को खेत से ढूंढ कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा स्पीडी ट्र्याल से जल्द सजा कराने के लिए आदेश दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

01. राजकुमार उर्फ छोटू महतो पे० गोविन्द महतो सा० पंचवीर थाना-सा०कमाल जिला- बेगूसराय।

इस मामले में Pocso Act के तहत FIR दर्ज की जा रही है।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed