बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा की द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2023 के अन्तर्गत रिफाइनरी टाउनशिप स्थित जुबली हॉल मे दो दिवसीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैडेट बालक वर्ग, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का देर संध्या तक मैच चला।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो खेल बेगूसराय मे काफी लोकप्रिय होते चला जा रहा है ,इसको और अन्य खेलों को और आगे बढाने के लिए हमलोग सकरात्मक रुप से प्रयास करेंगे ।साथ ही उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने मे सभी कार्यकर्ता एवं जिला ताइक्वांडो संघ बधाई के पात्र हैं ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक शंकर वर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि सांसद खेल के जरिये खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म दिये जाने की कोशिश की जा रही है ताकि नये-नये खिलाडी और उभर कर ऊपर आ सके ।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रुप से जिले मे होता रहना चाहिए , माननीय लोक सभा सांसद महोदय राकेश सिन्हा जी का एक सफल प्रयास है कि खेल एवं खिलाडियों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं ।
मौके पर मौजूद भाजपा पुर्व खिलाड़ी राजीव कुमार,क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रंधीर कुमार,शारीरिक शिक्षक गौरव आनंद,अमरदीप कुमार,अभय शंकर आर्य,अजीत कुमार,सुजीत कुमार,कल्याण केन्द्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद,बीटीएमयू के संजीत कुमार,इन्कु कुमार ,ताइक्वांडो संघ संयुक्त सचिव अनिल कुमार ताँती,ज़िला कोच मणिकांत, प्रशिक्षक मो. फुरकान,मनोज स्वर्णकार,जय शंकर चौधरी,महेंद्र कुमार,शिव कुमार,श्याम किशोर सिंह आदि ने खिलाडियों को बधाई दिया साथ ही साथ उज्जवल भविष्य की कामना की ।
दूसरे दिन के पदक विजेता इस प्रकार से है –
कैडेट बालक वर्ग के 33 किलोग्राम वजन में तशीफ शब्बीर (एसएस टाइगर) स्वर्ण पदक रूपेश कुमार (बरौनी) रजत, रणवीर कुमार (जीवन शक्ति) कांस्य, कन्हैया कुमार (बच्चों की पाठशाला) कांस्य ,
37 किलोग्राम वजन में हंसराज (बिहट) स्वर्ण पदक राजू कुमार (बच्चों की पाठशाला) रजत, रितिक राज (राज डीकेडी) कांस्य, अंकित कुमार (बरौनी) कांस्य ,
41 किलोग्राम वजन में आयुष कुमार मिश्रा (बरौनी) स्वर्ण पदक, मोहम्मद हसीब (एसएस टाइगर) रजत, अनुराग कुमार (बरौनी) कांस्य, आयुष कुमार (राज डीकेडी) कांस्य ,
45 किलोग्राम वजन में हर्ष कुमार (बरौनी) स्वर्ण पदक, रोशन कुमार (जीवन शक्ति) रजत, करण कुमार (जीवन शक्ति) कांस्य, रंजन कुमार (बरौनी) कांस्य ,
49 किलोग्राम वजन में संजीत कुमार (बिहट) स्वर्ण पदक, अंकित कुमार (बरौनी) रजत, मोहम्मद नफीस (बरौनी) कांस्य, शिवराज (बरौनी) कांस्य ,
53 किलोग्राम वजन में आदित्य राज (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, राकेश कुमार (बरौनी) रजत, सिद्धार्थ कुमार (बरौनी) कांस्य, अनय आर्यन (कल्याण केंद्र) कांस्य ,
57 किलोग्राम वजन में मोहम्मद फरमान (बरौनी) स्वर्ण पदक, अभिनव कुमार (एसएस टाइगर) रजत, अभिनव भारती (माउंट लिट्रा) कांस्य, रोशन कुमार (ग्रीन वैली) कांस्य ,
61 किलोग्राम वजन में अल्ताफ (बरौनी) स्वर्ण पदक, राजवीर (कल्याण केंद्र) रजत, ओम राज (बच्चों की पाठशाला) कांस्य, मयंक राज (ऑक्सफोर्ड) कांस्य ,
65 किलोग्राम वजन में सत्य प्रकाश (ऑक्सफोर्ड) स्वर्ण पदक , ओवर
65 किलोग्राम वजन में राजकुमार (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, अरुण कुमार (जीवन शक्ति) रजत, हर्ष राज (ऑक्सफोर्ड) कांस्य ।
जूनियर बालिका वर्ग के 42 किलोग्राम के वजन में अवंतिका कुमारी (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक , रुपाली कुमारी (बरौनी) रजत , जूही कुमारी (एसएस टाइगर) कांस्य , पलक कुमारी (जीवन शक्ति) कांस्य ,
44 किलोग्राम वजन में सुमन कुमारी (बीहट) स्वर्ण पदक , सृष्टि कुमारी (कल्याण केंद्र) रजत , चंदा कुमारी (बरौनी) कांस्य , सोनाली कुमारी (बच्चों की पाठशाला) कांस्य ,
46 किलोग्राम वजन में रानी परवीन (बरौनी) स्वर्ण पदक , अमृता झा (जीवन शक्ति) रजत , दीपशिखा कुमारी (राज टीकेडी) कांस्य , रेशमी कुमारी (राज डीकेडी) कांस्य ,
49 किलोग्राम वजन में पूजा कुमारी बलिया (स्वर्ण पदक) , लालसा कुमारी (जीवन शक्ति) रजत, स्नेहा कुमारी (बच्चों की पाठशाला) कांस्य , तानिया कुमारी (बलिया) कांस्य ,
52 किलोग्राम वजन में रागिनी कुमारी (कल्याण केंद्र) स्वर्ण, पदक अंजली कुमारी (बरौनी) रजत, सना कैयूम (बरौनी) कांस्य, तोफा कुमारी (बलिया) कांस्य ,
55 किलोग्राम में गीता कुमारी (बलिया) स्वर्ण पदक, स्वाति कुमारी (बरौनी) रजत, प्रीति कुमारी (जीवन शक्ति) कांस्य, कोमल कुमारी (जीवन शक्ति) कांस्य,
59 किलोग्राम वजन में आकांक्षा कुमारी (बरौनी) स्वर्ण पदक, अनामिका कुमारी (बलिया) रजत, कशिश कुमारी (जीवन शक्ति) कांस्य ,
63 किलोग्राम वजन में प्रबृता साहा (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, सोनम कुमारी (कल्याण केंद्र) रजत , पदक
68 किलोग्राम वजन में कामिनी कुमारी (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, नागेश्वरी कुमारी (कल्याण केंद्र) रजत पदक , ओभर
68 किलोग्राम वजन में आर्या (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक ।
जूनियर बालक वर्ग के 45 किलोग्राम वजन में प्रिंस कुमार (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, गोलू कुमार (बीहट) रजत, मोहम्मद असलम (एसएस टाइगर) कांस्य, कृष कुमार (बलिया) कांस्य ,
48 किलोग्राम वजन में आलोक कुमार (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, आर्यन कुमार (बलिया) रजत, विश्वजीत कुमार (कल्याण केंद्र) कांस्य, अजय कुमार (बिहट) कांस्य ,
51 किलो ग्राम वजन में लक्ष्य भंगालिया (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, आदर्श कुमार (बिहट) रजत, रितिक कुमार (बिहट) कांस्य, बादल कुमार (बच्चों की पाठशाला) कांस्य ,
55 किलोग्राम वजन में आलोक कुमार (एसएस टाइगर) स्वर्ण पदक, सत्यजीत कुमार (कल्याण केंद्र) रजत, राजन कुमार (कल्याण केंद्र) कांस्य, सौरव कुमार (राज डीकेडी) कांस्य ,
59 किलोग्राम वजन में राकेश कुमार (बिहट) स्वर्ण पदक, जीत कुमार (बरौनी) रजत, मोहम्मद बरकत (एसएस टाइगर) कांस्य, विवेक कुमार (एसएस टाइगर) कांस्य ,
63 किलोग्राम वजन में सौरव कुमार (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, अंकज कुमार (बरौनी) रजत, सिद्धार्थ कुमार (बरौनी) कांस्य, पर्वत राज (बरौनी) कांस्य ,
68 किलोग्राम वजन में हेमंत कुमार (बरौनी) स्वर्ण पदक, रामकृष्ण कुमार (कल्याण केंद्र) रजत, रॉकी कुमार (जीवन शक्ति) कांस्य ,
73 किलोग्राम वजन में विकेश कुमार (कल्याण केंद्र) स्वर्ण पदक, श्रीराम (बरौनी) रजत, विकास कुमार (जीवन शक्ति) कांस्य, अंकित कुमार (कल्याण केंद्र) कांस्य ,
78 किलोग्राम वजन में मोहम्मद गुलफाम (बरौनी) स्वर्ण पदक, ऋतुराज कुमार (जीवन शक्ति) रजत, राम बाबू सिंह (जीवन शक्ति) कांस्य, नयन कुमार (बिहट) कांस्य , ओवर
78 केजी में रोशन कुमार (जी डी कॉलेज) स्वर्ण पदक जीता ।