बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में 01 अपराधी 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस अपराधी की गिरफ्तारी से अपराध की बड़ी घटना टली है।
आपको बता दें कि 01 जनवरी से अभी तक Anti Crime vehicle Checking अभियान में कुल 43 अवैध हथियार एवं 161 जिन्दा कारतूस बेगुसराय पुलिस की कार्रवाई में जप्त किया गया है।
घटना का विवरण :-
गुरुवार को Crime Prevention के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर पुनीत कुमार उर्फ पूतना पे० रामाकांत सिंह सा० बरौनी 02 मधुरापुर ओझा टोला थाना तेघड़ा जिला – बेगूसराय को दियरा क्षेत्र से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया गया जिसके कारण बड़ी अपराध की घटना को टाल दिया गया।
छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
दर्ज कांड :-
फुलबड़िया थाना कांड सं0 42 / 23, दिनांक 23.02.2023 धारा-25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट ।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840