Sat. Mar 21st, 2026

भगवानपुर प्रखंड में गोली से घायल युवक का इलाज के दौरान हुई मौत 

संवाद सूत्र, भगवानपुर, बेगूसराय।।
प्रखंड क्षेत्र के दहिया गांव स्थित कमलापत मुसहरी टोला में वृहस्पतिवार को बेखौफ अपराधियों की गोली से घायल युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान पटना में मौत हो गई।
https://youtu.be/yLvQeiAFGRA
आपको बता दें कि गुरुवार की शाम
 बदमाशों ने कमलापत मुसहरी निवासी बालो सदा के पुत्र अर्जुन सदा को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया था। उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेज दिया गया था।
इलाज के दौरान ही पटना में उसकी मौत हो गयी।
मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक को 5 पुत्री व एक पुत्र है। संवाद प्रेषण तक शव दहिया नहीं आया था।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed