बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ विजयी टीम तथा खिलाड़ियों को बांटे गए ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र
@ कबड्डी बालक वर्ग में मटिहानी तथा बालिका वर्ग में बरौनी प्रखंड का रहा दबदबा।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल “दक्ष” प्रतियोगिता के अंतर्गत अंतिम दिन गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स (बालक) तथा कुश्ती (बालक) के अंडर 14,17 तथा 19 वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। एथलेटिक्स खेल के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर तथा 3000 मीटर दौड़, शॉटपूट, डिस्कस,जेवलिन थ्रो, लांग जंप तथा हाई जंप की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
वहीं कबड्डी (बालक/बालिका) वर्ग का फाइनल मैच भी खेला गया। विजयी टीम तथा खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवम मेडल जिले के वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार,प्रभाकर कुमार, शशि कुमार तथा सुश्री सुनंदा कुमारी तथा उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री निशांत कुमार ने प्रदान किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री निशांत कुमार ने कहा की पिछले 7 दिनों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आयोजित 20 खेलों में जिले के अठारह प्रखंडों से लगभग छः हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। जिसमें विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले लगभग आठ सौ खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। इस आयोजन में जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, जिले के शारीरिक शिक्षकों, मीडिया बंधुओं, सुधा डेयरी के प्रति आभारी हैं जिन्होंने अपनी मेहनत तथा सहयोग से इसे सफल बनाया है।
जिले के वरीय उप समाहर्ता श्री प्रभाकर कुमार तथा शशि कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए असीम संभावनाएं हैं जो जितना मेहनत करेगा उतना आगे जाएगा। खेलों में नित नए नियम आ रहे हैं साथ ही नए नए तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है इसलिए खिलाड़ियों को भी हमेशा तत्पर रहना परेगा साथ ही डोपिंग,भोजन,व्यायाम,फिटनेस पर भी मेहनत करनी होगी तभी खिलाड़ी सफल हो पायेंगे।
वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार तथा सुश्री सुनंदा कुमारी ने सरकार के द्वारा खेलों को निचले स्तर यानी विद्यालय तक लेकर जाने का मूल उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावन युवा खिलाड़ी का चयन किया जा सके। बिहार सरकार भी इसी उद्देश्य के साथ राज्य के विभिन्न जिलों तथा प्रखंडों तक विद्यालय खेल को करवा रही है इससे विभिन्न खेलों के आयोजन में खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, रोशन कुमार,ब्रजेश कुमार,शशिकांत कुमार,राजेश रौशन, गौरव आनंद, शशिकांत कुमार, अभ्यंकर आर्य, कबड्डी कोच पिंकी कुमारी, नव्या कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, अंकिता कुमारी,प्रतिभा सिंह,पल्लवी कुमारी,सोनम कुमारी, चिरंजीव ठाकुर, कृष्ण कुमार,कार्यालय कर्मी अरविंद मिश्रा मौजूद थे।
आज की विजेता बालक खिलाड़ियों की सूची:-
अंडर 14 (बालक)
100 मीटर दौड़:- विक्रम कुमार (प्रथम) प्रिंस कुमार (द्वितीय) अश्विन राज (तृतीय)
200 मीटर दौड़:- सत्यम कुमार (प्रथम) आदित्य आनंद (द्वितीय) प्रिंस कुमार (तृतीय)
400 मीटर दौड़:गोविंद कुमार (प्रथम) सत्यम कुमार (द्वितीय) प्रिंस कुमार (तृतीय)
600 मीटर दौड़:- मनीष कुमार (प्रथम) सोनू कुमार (द्वितीय) बादल कुमार (तृतीय)
गोला फेंक :- निशांत कुमार (प्रथम) सोनू कुमार (द्वितीय) संदीप कुमार (तृतीय)
चक्का फेंक :- मो तौकीर (प्रथम) रिपुराज भारद्वाज (द्वितीय) अनमोल कुमार (तृतीय)
ऊंची कूद:- संतोष कुमार (प्रथम) निशांत कुमार (द्वितीय) लक्ष्मण कुमार (तृतीय)
लंबी कूद :- महादेव राज (प्रथम) मो कौशर (द्वितीय) अभिजीत कुमार (तृतीय)
अंडर 17(बालक)
100 मीटर दौड़:- अभिषेक कुमार (प्रथम) अमनप्रीत भारती (द्वितीय) नीतीश कुमार (तृतीय)
200 मीटर दौड़:- अभिषेक कुमार (प्रथम) मंकेश कुमार (द्वितीय) लक्ष्मण कुमार (तृतीय)
400 मीटर दौड़:- हेमंत राज (प्रथम) मंकेश कुमार (द्वितीय) प्रशांत कुमार (तृतीय)
800 मीटर दौड़:- दिलखुश कुमार (प्रथम) आदर्श कुमार (द्वितीय) विशाल कुमार (तृतीय)
1500 मीटर दौड़:- विवेक कुमार (प्रथम) प्रशांत कुमार (द्वितीय) दिलखुश कुमार (तृतीय)
3000 मीटर दौड़:- सौरव कुमार (प्रथम) नंदन कुमार (द्वितीय) अभिनव कुमार (तृतीय)
गोला फेंक :- हेमंत राज (प्रथम) मो आजाद (द्वितीय) रविराज (तृतीय)
चक्का फेंक :- ईशान कुमार (प्रथम) अमन कुमार (द्वितीय) दिलखुश कुमार (तृतीय)
भाला फेंक:- चंद्रमोहन शर्मा (प्रथम) लक्ष्मण कुमार (द्वितीय) अंकित कुमार (तृतीय)
ऊंची कूद:- अभिराज भारद्वाज (प्रथम) राहुल कुमार (द्वितीय) दीपक कुमार (तृतीय)
लंबी कूद:- अमनप्रित भारती (प्रथम) अभिराज भारद्वाज (द्वितीय) अभिषेक कुमार (तृतीय)
कबड्डी अंडर 14 (बालक) में मटिहानी की टीम विजेता तथा वीरपुर की टीम उप विजेता रही।
कबड्डी अंडर 17 (बालक) वर्ग में मटिहानी की टीम विजेता तथा तेघड़ा की टीम उप विजेता रही।
कबड्डी अंडर 19 (बालक) वर्ग में बरौनी प्रखंड की विजेता तथा बखरी प्रखंड की टीम उप विजेता रही।
कबड्डी अंडर 14 (बालिका) वर्ग में सहेबपुरकमाल की टीम विजेता तथा तेघड़ा की टीम उप विजेता रही।
कबड्डी अंडर 17 (बालिका)
बरौनी प्रखंड की टीम विजेता तथा चेरियाबरियरपुर की टीम उप विजेता रही।
कबड्डी अंडर 19 (बालिका) वर्ग में बरौनी प्रखंड की टीम विजेता तथा मटिहानी की टीम उप विजेता रही।
कुश्ती (बालक ) अंडर 14 के 35 किलो भार में मासूम राजा ने (प्रथम),सत्यम कुमार ने (द्वितीय) मो कैश ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया।
38 किलो भार वर्ग में छत्तीस कुमार (प्रथम) रहे।
48 किलो भार वर्ग में मो शहीद (प्रथम) रौशन कुमार (द्वितीय) तथा अभिनव कुमार (तृतीय) स्थान पर रहे।
52 किलो भार वर्ग में अनीश कुमार ने (प्रथम) स्थान प्राप्त किया।
कुश्ती अंडर 17 उम्र वर्ग के 41 किलो भार में मो कुर्बान (प्रथम) रहे।
48 किलो भार में मो इस्तियाक (प्रथम) स्थान पर रहे।
51 किलो भार में मणिकांत (प्रथम) अविनाश कुमार (द्वितीय) आशीष राज (तृतीय) रहे।
60 किलो भार में दिलखुश कुमार (प्रथम) मो जमील (द्वितीय) तथा संदीप कुमार (तृतीय) रहे।
65 किलो भार में राजा कुमार (प्रथम) रहे।
71 किलो भार में विवेक कुमार (प्रथम) रहे।
80 किलो भार में ऋषिकांत कुमार (प्रथम) रहे।
कुश्ती अंडर 19 वर्ग के 57 किलो भार में समशेर आलम ने प्रथम स्थान।
65 किलो भार में मो इस्माइल ने (प्रथम) स्थान।
70 किलो भार में करण कुमार ने (प्रथम) स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त जानकारी जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने दी।