Fri. Jul 18th, 2025

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जिला स्तरीय छात्रा कन्वेंशन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

सरकार संविधान को हटाकर उस जगह पर मनुस्मृति रखना चाहती है। जो मनुस्मृति महिलाओं को पशुओं के साथ तुलना करता है। उस व्यवस्था के खिलाफ देशभर में लड़ाई लड़नी है।
नई शिक्षा नीति 2020 जो लड़कियों को शिक्षा से वंचित करता से, क्योंकि 15 से 18 साल की 40% लड़कियां नई शिक्षा नीति में स्कूल से बाहर हो जाती है। क्योंकि मुफ्त शिक्षा वहां पर खत्म हो जाता है।

इस नई शिक्षा नीति के वजह से शिक्षा और भी ज्यादा महंगी हो जाएगी और गरीब, दलित और लड़कियां शिक्षा से वंचित हो जाएगी। लड़कियां महिला विरोधी शिक्षा नीति को रिजेक्ट करने केलिए 25 नवंबर की मार्च को सफल करने के लिए बिहार के अंदर छात्र-छात्राओं को गोलबंद करेंगे।

नारी सशक्तिकरण के लिए शिक्षा के बाद रोजगार एक सबसे बड़ा मुद्दा है। उपर्युक्त बातें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय छात्रा कन्वेंशन को संबोधित करते हुए एआईएसएफ की राष्ट्रीय छात्रा नेत्री संघमित्रा जेना ने कहा।

उन्होंने कहा कि देश में छात्राओं का बहुत बड़ा सवाल है इन सवालों से लड़ाई लड़ने के लिए छात्राओं को खुद आगे आना पड़ेगा।

मौके पर संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बिहार के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा एवं बेगूसराय जिलाध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा की यह सरकार पूरी तरह से महिला छात्रा के शिक्षा विरोधी सरकार है। इस केंद्र सरकार में देश के अंदर महिला उत्पीड़न बढ़ा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इस निकम्मी छात्रा विरोधी सरकार से लड़ने के लिए बड़ा मुहिम छेड़ने की जरूरत है।

केजी से पीजी तक बिहार सरकार का आदेश छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा देने का धरातल पर लागू कराने के लिए छात्राओं को संघर्ष तेज करना पड़ेगा।


ज्ञात हो कि छात्राओं के शिक्षा सुरक्षा और सम्मान के सवाल पर आज दिनांक 5 नवंबर 2022 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने बेगूसराय श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय में तनया वर्मा और अरूबा के नेतृत्व में जिला स्तरीय छात्रा कन्वेंशन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सीआईएसएफ की राष्ट्रीय नेत्री संघमित्रा जेना, राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा, एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य विमल कुमार, सीआईएसफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार, तत्कालीन उप महापौर राजीव रंजन, ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान थे।

कार्यक्रम से पहले अपने राष्ट्रीय छात्रा नेत्री संघमित्रा जेना का श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय गेट पर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन गजाला खातून ने किया।

कार्यक्रम को मिथिला यूनिवर्सिटी के संयोजक किशोर कुमार, राज्य परिषद सदस्य शमा परवीन,तायबा प्रवीण, कहकशा नवाज,प्रीति कुमारी इत्यादि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान इप्टा की गायिका पलक कुमारी ने अपने गीत से छात्राओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रीति कुमारी,दिव्यांशी कुमारी, पूनम कुमारी,आरती कुमारी,मीनाक्षी कुमारी,रौशनी, उजाला परवीन सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed