Sun. May 10th, 2026

मतदाता जागरूकता को लेकर जीविका कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

बछवाडा़ (बेगूसराय)::–

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिविका कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।
प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय से मोहनियां ढाला, बेगमसराय, अयोध्याटोल, होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पर समाप्त हो गयी।
इस दौरान जिविका कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता सम्बंधित नारे लगाए गए। प्रभात फेरी का नेतृत्व जिविका के बीपीएम मंसूर अहमद ने किया।
इस मौके पर लेखापाल राजीव कुमार, सामुदायिक समन्वयक पिंकी कुमारी, अजीत कुमार, राजीव राम, सनातन पासवान आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed