Fri. Jul 18th, 2025

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन :: परिणाम 5 मार्च को

समस्तीपुर :—

विजय कुमार चौधरी 
दलसिंहसराय (विभूतिपुर)
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन मार्गदर्शन क्लासेज दलसिंहसराय की ओर से कल्याणपुर कॉलेज में किया गया। इस परीक्षा में भाग लेने वाले सफल छात्र-छात्राओ को पुरूस्कार से सम्मानित किया जायेगा। परीक्षा संचालक पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 5 मार्च को घोषित किया जाएगा। परीक्षा सम्पन्नन होने के बाद कॉलेज के प्राचार्य गणेश प्रसाद यादव को  मार्गदर्शन क्लासेज के निर्देशक संतोष कुमार साह ने सम्मानित किया।
 परीक्षा को  पुरुषोत्तम चौधरी, निर्देशक संतोष कुमार साह, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, विकास साह, शहीद भगत सिंह क्लब के सभी सदस्य एवम अन्य सहयोगी के माध्यम से सफल  बनाया गया।
पुरुस्कार के रूप में प्रथम पुरस्कार लैप टॉप, द्वितीय पुरुस्कार साईकिल, तृतीय पुरुस्कार किताब,चौथा पुरुस्कार डिक्शनरी, पांचवा पुरुस्कार चाँदी का कलम, छठा पुरुस्कार हाथ घड़ी, सातवाँ पुरुस्कार टेबुल लेम्प, आठवा पुरुस्कार ग्रामर किताब, नौंवा पुरुस्कार बैट बॉल, दशमी पुरुस्कार डायरी, ग्यारहवी पुरुस्कार दिवाल घड़ी व सभी को सान्तवना पुरुस्कार दिया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed