बेगूसराय ::–
विजय कुमार सिंह ::–
09 फरवरी 2021, मंगलवार
बेगूसराय शहर के 6 उपनगर एवं दर्जनों बस्तियों में राम भक्तों की टोली घर-घर घूमकर कर निधि संग्रह कर रही है।
बेगूसराय शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक इन दिनों अयोध्या में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर हेतु किए जा रहे निधि संकलन अभियान में प्रत्येक दिन राम भक्तों की टोली एवं श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए जा रहे जयकारे के साथ माहौल भक्ति में हो गया है, समाज के सभी वर्गों का सहयोग इस अभियान को मिल रहा है। जिससे यह अभियान निरंतर अपने गति को प्राप्त कर लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
रतनपुर में रामभक्तों की टोली के माध्यम से इस अभियान को संचालित कर रहे क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार ने कहा कि समस्त बेगूसराय जिले में यह अभियान निरंतर गति के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। नगर के छः उपनगरों में दर्जनों टोली के माध्यम से बस्ती, टोले एवं मोहल्ले में निधि संग्रह किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राम भक्त अहले सुबह तैयार होकर इस पुण्य कार्य में निकल पड़ते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक शहरी क्षेत्र से लगभग 10 लाख से अधिक की निधि का समर्पण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते के माध्यम से किया जा चुका है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम ने बताया कि यह अभियान इस महीने के 27 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा संघ परिवार का उद्देश्य है कि प्रत्येक हिंदू परिवार को इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि उन्हें भी यह सौभाग्य प्राप्त हो कि मैंने श्री राम प्रभु के मंदिर निर्माण में सौभाग्य बन सका। रतनपुर में अगले दो-तीन दिनों में यह अभियान संपन्न कर लिया जाएगा अभी तक 1लाख 11हजार से अधिक की राशि जमा कराई गई है जबकि 1लाख और निधि संग्रह रतनपुर बस्ती से होने की उम्मीद है।
रतनपुर में इस अभियान के निमित्त आज भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजकिशोर सिंह ने अभियान टोली को अपने निधि का समर्पण करने के पश्चात कहा कि अयोध्या में बन रहा प्रभु श्री राम का मंदिर देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है जिसका इंतजार कई 100 वर्षों से सनातनी हिंदू धर्मावलंबियों को था यह अभियान सिर्फ धन संग्रह का अभियान नहीं है अपितु समाज समाज समाज एवं राष्ट्र को जोड़ने का अभियान है यह मंदिर देश ही नहीं बल्कि विश्व में आपसी भाईचारे सद्भाव एवं शांति का संदेश देने का कार्य करेगा।
पूर्व नगर पार्षद ऋतुराज गौतम एवं भाजपा के युवा नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम कण-कण में विराजमान हैं हम लोग प्रभु श्रीराम के काज में लगे हैं यह मेरा सौभाग्य है और मेरा जन्म इसे सफल हो गया है।
अभियान टोली में ग्रामीण पवन कुमार सिंह,विकास कुमार,अमित कुमार, शैलेश कुमार सहित दर्जनों राम भक्त शामिल थे।