न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश ने दिलाई एकता की शपथ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
बेगूसराय। इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा दिलाकर किया। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री भास्कर हजारिका, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई) श्री हंसराज गणवीर, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, सीआईएसएफ और डीजीआर के जवान, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘यूनिटी रन’ रहा, जिसमें रिफाइनरी के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मार्च करते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भाषा, संस्कृति और परंपराओं में विविधता के बावजूद सभी भारतीय एक सूत्र में बंधे हैं। ‘विविधता में एकता’ ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही यह संकल्प लिया कि देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना केवल राष्ट्रीय एकता दिवस तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रत्येक दिन कार्यों और प्रयासों में दिखाई देगी।


