Sun. May 10th, 2026

ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, एक महिला जख्मी, हालत नाजुक

मुंगेर ::–

प्रेम कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार :-

मुंगेर जिला के हवेली खड़कपुर पोखरिया के पास ऑटो ने बाइक को जोड़दार टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला जख्मी हो गई।

मौके से ऑटो चालक फरार हो गया। जख्मी महिला को पत्रकार प्रेम कुमार ने इलाज के लिए हवेली खड़कपुर हॉस्पिटल पहुंचाया और इलाज करवाया।

महिला की नाक में चोट लग जाने के कारण महिला बेहोश हो गयी थी। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया।

प्रेम कुमार ने महिला के मोबाइल से उसके परिजन को फोन किया और हवेली खड़कपुर हॉस्पिटल बुलाया।

बताते चलें कि महिला हवेली खड़कपुर मार्केटिंग कर अपने घर भदौरा जा रही थी। उसी में ऑटो चालक ओवरटेकिंग करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। महिला बाइक से गिर पड़ी और चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई।
इस रूट पर आए दिन ऑटो चालक के द्वारा ट्रैफिक रूल नही फ्लो करने के कारण हादसा होते रहते हैं।

इतना ही नहीं हवेली खड़गपुर में अधिकतर ऑटो चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed