लोहियानगर स्थित रोहित कराटे एकेडमी में रविवार को प्रातः बेला में प्रशिक्षणार्थियों के बीच बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता सह प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिकाकूसा शितोरियो कराटे इंडिया फेडरेशन के महासचिव सह प्रशिक्षक गोविंद कुमार, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस, लोहियानगर दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य आजाद सहनी और कार्तिक झा संस्थान के प्रशिक्षक रोहित कुमार, रत्नेश कुमार और कवि वेद प्रकाश ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस ने कहा कि लोहियानगर में कराटे खेल का आगाज करने में रोहित कुमार की मुख्य भूमिका है, युवा अवस्था की शुरुआत में ही रोहित ने देश, दुनिया में अपने परिवार और समाज का जो नाम रौशन किया है यह बहुत बड़ी बात है।
वहीं कवि वेद प्रकाश ने कहा कि बदलते दौर में कराटे जैसी शारीरिक गतिविधियों वाले खेल आज समाज की नई पीढ़ियों के लिए नितांत आवश्यक है, इससे न केवल शारीरिक बल बढ़ता है बल्कि मानसिक स्तर को भी मजबूती मिलती है और एक बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
इंडिया के मुख्य परीक्षक गोविंद कुमार ने कार्यक्रम के मुख्य सत्र में सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया इसके बाद शिकाकूसा शितोरियो कराटे इंडिया फेडरेशन के मुख्य परीक्षक एवं अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व पीला तथा नारंगी बेल्ट प्रदान किया गया।
नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।