Thu. Jun 11th, 2026

नागरिक कल्याण संस्थान के द्वारा इंटर्नशिप कर रहे छात्र छात्राओ को नवप्रवर्तनशील भारत में आगे आने की जरूरत 

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

विज्ञान एंव प्रोद्यौगिकी विभाग भारत सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डां राहुल प्रकाश ने नागरिक कल्याण संस्थान के द्वारा इंटर्नशिप कर रहे छात्र छात्राओ के बीच आईएमए सभागार में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के वारे में बताया कि नवाचार सोच को राष्ट्रीय पटल पर ले जाना है। आप अपने अंदर सोचे कि समाज में किसी तरह की समस्या है और उसके समाधान किया हो सकते। आपको चयनित कर हम भी आपको इंटर्नशिप के तहत छ: हजार का मासिक प्रोत्साहन राशि और दो हजार मासिक यात्रा भता खर्चा दो साल तक दिया जाऐगा। भारत के अंदर नये नवाचार से छात्र छात्राओ को सामाजिक आर्थिक रुप से मजबूती भी मिलेगी और उनकी पहचान भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी।

विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्रालय आपलोगों के विचार सोच को समाहित कर नये नवप्रवर्तनशील भारत का निर्माण करेगा। नागरिक कल्याण संस्थान के साथ जुड़े है, आपलोगो को समय समय पर हमलोग जानकारी साझा करते रहेगें। आप कला, विज्ञान या वाणिज्य किसी बिषय के छात्र हो। सभी के लिए इंटर्नशिप का जगह मेरे पास है। कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी कोई भी क्षेत्र हो। आप अपने स्वेच्छापूर्वक शोध कर सकते है। इसलिए अपने सोच को संकुचित ना करके बृहत करें।

नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि छात्र छात्राओ को वैचारिक रुप से ठोस होना है। कृषि के क्षेत्र मे संभावित योजना से कार्य की क्षमता बढावें। तकनीकी कृषि से उत्पादन पर कार्य करेगें तो आर्थिक रुप से मजबूती मिलेगी। पर्यावरण के प्रति सजग रहने की जरूरत है। बढ़ते प्रदूषण, आक्सीजन की कमी, मानवीय जीवन को तबाह कर दिया है। इसलिए एक वृक्ष पीपल, वरगद, नीम का जरूर लगावे एंव उसका संरक्षण करें। इस मौके पर राहुल कुमार, पहलाद कुमार, मनीष कुमार, आलोक कुमार इत्यादि थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed