Mon. May 25th, 2026

माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल परिसर में दो दिवसीय Capacity building program का किया आयोजन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज सोमवार को माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव के परिसर में दो दिवसीय (Capacity building program- C.B.P) सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। आयोजक निदेशक प्राचार्या माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव डॉक्टर शीतल अग्रवाल एवं सीबीएसई रिसोर्स पर्सन नीरज कुमार सिंह प्राचार्य बीआर डीएवी स्कूल रिफाइनरी टाउनशिप व तक्षशिला स्कूल, रमजानपुर बेगूसराय प्राचार्य अनिल कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरुआत की।

सेमिनार का मुख्य विषय किशोरावस्था काल की शिक्षण पद्धतियों के विभिन्न स्वरूपों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके अंतर्गत रिसोर्स पर्सन ने बताया कि किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव के नाजुक उम्र में सही मार्गदर्शन और देखभाल की अत्यंत आवश्यकता होती है। इस उम्र में हमें और पेरेंट्स को बच्चों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करना चाहिए ताकि वह अपनी परेशानियों को खुलकर बता सके।क्योंकि किशोर के मन में भावनाओं का उतार -चढ़ाव बहुत तेजी से होता है। उनकी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है, वह तार्किक रूप से सोचने और भविष्य के करियर को लेकर कल्पनाएं करने लगते हैं।

आयोजक निदेशक डॉ शीतल अग्रवाल ने कहा कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना यह शिक्षकों को जहां आधुनिक एवं व्यवहारिक तकनीक से प्रशिक्षित करता है वहीं बच्चों को तनाव मुक्त कौशल आधारित समग्र शिक्षा प्राप्त करने को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही प्रशिक्षक टीम को भी धन्यवाद दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed