Sun. May 10th, 2026

आठ वर्षीय बालक की मौत बलान नदी के खैय सोती में डूबने से हुआ :: परिजनों में मचा कोहराम

वीरपुर – बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

वीरपुर प्रखंड के बलान नदी के खैय सोती में डूबने से शनिवार को एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी।

मृत बालक की पहचान पर्रा पंचायत के शिव टोला निवासी राजेश सहनी के आठ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप मे की गयी है।

घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार आदित्य शनिवार को अपने साथियों के साथ वीरपुर स्थित खैय सोती में स्नान करने गया था। जहां स्नान करने के क्रम मे आदित्य गहरा पानी मे चला गया। स्नान कर रहे उसके साथियो ने आदित्य को डूबते हुए देखा, चिल्लाया भी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ग्रामीणो व परिवार वालो को आदित्य की डूबने की खबर मिलते ही सोती की ओर दौड़ पड़ा। तब तक आदित्य दम तोड़ चुका था।

घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक बालक की लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

वही इस घटना से परिजनो मे कोहराम मच गयी। मृतक बालक की माता सहित परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। पुरे पर्रा पंचायत मे मातमी सन्नाटा पसर गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed