Mon. May 11th, 2026

बेगूसराय के रजनीश भास्कर एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में निभाएंगे चीफ मार्शल की अहम भूमिका

 

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

11 से 17 मई 2026 तक गुजरात के गांधीनगर में प्रतिष्ठित एशियन सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारतीय भारोत्तोलन संघ इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।

इस चैंपियनशिप में एशिया के 29 देशों के कुल 178 चुनिंदा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 101 पुरुष एवं 77 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु 25 देशों से कुल 45 अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों (इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिसियल्स) की नियुक्ति की गई है। मेजबान देश भारत से जिन 4 आईटीओ का चयन किया गया है उनमें प्रदीप शर्मा, जी.पी. शर्मा, श्यामला शेट्टी एवं रजनीश भास्कर का नाम शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी (आईटीओ-इंडिया) एवं खेल प्रशासक रजनीश भास्कर को इस प्रतियोगिता में चीफ मार्शल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं उपलब्धियों को देखते हुए हाल ही में एलआईबी चीफ आईपीएस विकास वैभव द्वारा रजनीश भास्कर को एलआईबी स्पोर्ट्स चैप्टर का नेशनल हेड भी नियुक्त किया गया है।

रजनीश भास्कर ने डॉ. सहदेव यादव, प्रेसिडेंट, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन एवं वाइस प्रेसिडेंट, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. यादव सदैव युवाओं एवं तकनीकी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. साहदेव यादव, जो वर्तमान में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के ट्रेजरर भी हैं, उनके मार्गदर्शन एवं अनुशंसा के आधार पर भारत के सभी चार आईटीओ का चयन एशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की टेक्निकल कमेटी द्वारा किया गया।

बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन एवं बेगूसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रजनीश भास्कर बिहार के एकमात्र इंटरनेशनल रेफरी हैं तथा उनके एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आईटीओ के रूप में चयन पर *बेगूसराय डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिक्षाविद् राजकिशोर सिंह ने*, बिहार एवं बेगूसराय वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि रजनीश भास्कर की यह उपलब्धि बिहार के अन्य तकनीकी अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा इससे बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित होगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed