न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में मनाई गई। टाउनशिप स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक(परियोजना एवं कोर ग्रुप) श्री संजय रायजादा, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीक) श्री एस ॰ के ॰ सरकार॰, महाप्रबंधकगण, बीटीएमयू तथा ऑफिसर्स एसोशिएशन के प्रतिनिधि, अन्य कर्मचारी तथा एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित थे।
अपने विचारों में डॉ. अंबेडकर को एक बहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय, आर्थिक नियोजन, समानता तथा महिला एवं श्रमिक अधिकारों के सशक्त पक्षधर भी थे। महिलाओं की प्रगति को समाज की प्रगति का मानक मानते हुए उनका यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि “मैं किसी समुदाय की प्रगति को इस आधार पर मापता हूँ कि उस समुदाय की महिलाओं ने कितनी प्रगति हासिल की है।”

हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और एक सुंदर, उन्नत और खुशहाल समाज और देश का निर्माण करने में सहयोग देना चाहिए। बरौनी रिफाइनरी इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से समाज में उन्नति के लिए कार्यरत है। यह जानकारी अर्पिता पटेल, कॉर्पोरेट संचार अधिकारी ने दी।

