Mon. Aug 10th, 2026

शादीशुदा नौजवान ने गले में फंदा लगा किया आत्महत्या :: 10 फरबरी 2019 को हुई थी शादी

वीरपुर – बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नम्बर 09 मुरादपुर निवासी अर्जुन राय के 25 वर्षीय पुत्र चंदन राय ने बीती रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान, भूतपूर्व मुखिया अशोक यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि रात मुहल्ले में एक बारात आई हुई थी। मृतक चंदन राय ग्रामीणों एवं बारातियों को करीब दो बजे रात्री तक खाना खिलाया। दो बजे के बाद वह अपने घर चला गया।फिलहाल वह घर में अकेला ही रह रहा था। सुबह पड़ोस का एक बच्चा ईयरफोन देने गया। काफी आवाज देने पर उधर से आवाज नही आने पर बच्चे ने दीवार में बने छेद से देखा तो मृतक पंखा से लटका हुआ था। बच्चे के शोर से आसपास के लोग जमा हो कर दीवार के छेद से देखा कि चंदन लटका हुआ है।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वरुण कुमार एवं एएसआई सुजीत कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के माता-पिता पानीपत में रहते हैं। मृतक की पत्नी अपने मायके कोरिया में रह रही थी। जानकारी मिलते ही मुरादपुर पहुंची। मृतक की पत्नी काजल देवी ने थाना को दिए आवेदन में बतायी कि रात भी करीब 09 से 10:00 बजे रात तक उनसे फोन पर बातचीत हुई।बातचीत बेहतर मूड व खुशगवार माहौल में हुई।बातचीत से वे बिल्कुल नार्मल लग रहे थे। आगे बताई कि हम दोनों की शादी पिछले 10 फरवरी 2019 को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दाम्पत्य जीवन सुखमय बीत रहा था। मैं एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी।वे परसों भी कोरिया आए थे।

मृतक की सास ने बताया कि मेरी काजल लगभग ढा़ई माह की गर्भवती भी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

वहीं यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post