Sun. Aug 9th, 2026

मिथिला का लोक संस्कृति एवं भक्ति का पर्व मधुश्रावणी पूजन बुधवार से शुरू

गढ़हरा, बेगूसराय, रवि शंकर झा।।

बुधवार को किउल-गढ़हरा, राजवाड़ा, बरौनी एवं आसपास के क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव के सबसे प्रिय नाग देवता के इस पर्व में घर-घर महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की।

सावन महीने के कृष्णपक्ष पंचमी से आरंभ एवं शुक्ल पक्ष तृतीय को सम्पन्न होने वाली मिथिला व लोक संस्कृति एवं भक्ति का पर्व मधुश्रावणी पूजन बुधवार से शुरू हो गया।

किउल-गढ़हरा में भी मधुश्रामनी पर्व को नव विवाहिताओं के द्वारा विधि-विधान व श्रद्धापूर्वक प्रारंभ किया गया। इस बार 15 दिनों तक मधुश्रावणी पर्व का संयोग है। इस पूजन में प्रतिदिन शाम को नवविवाहिताऐं अपने बहन व सहेली के साथ फूल लोधी रस्म करते हैं।

वहीं नवविवाहित महिला रूपा मिश्रा ने कहा कि मधुश्रावणी पूजन एक तपस्या के समान है। वहीं फूल लोढ़ी रस्म में शामिल पूजा, संध्या, स्वाति, श्रुति, श्रीजल ने बताया कि इस पूजन में एक दिन पहले तोड़े हुए फूल-पत्ती से भगवान शिव एवं पार्वती का पूजन होता है।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post