Thu. Feb 12th, 2026

महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए त्रिवेणी के द्वारा स्वदेशी राखी बनाने का फ्री दिया जा रहा प्रशिक्षण

बेगूसराय  ::–

विजय श्री ::–

24 जुलाई 2020 शुक्रवार

हमारा देश आज वैश्विक महामारी कोरोना काल में आर्थिक संकट से घिरा हुआ है। वही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वरोजगार सृजन योजना और आत्मनिर्भर भारत की बात भी कही जा रही है। स्वदेशी अपनाओ और वोकल फॉर लोकल के नारे भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही चीन के विरुद्ध व्याप्त देशव्यापी विरोध का समर्थन के साथ इन्हीं बातों को सार्थक करते हुए त्रिवेणी का एक सामाजिक प्रयास लगातार जारी है।

लॉकडॉउन और सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोविड 19 के तमाम एतिहात बरतने के साथ महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए त्रिवेणी के द्वारा स्वदेशी राखी बनाने का फ्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां महिलाएं रंग-बिरंगी राखियां घर में बना रहे हैं। मधुबनी पेंटिंग की राखी, रेशम की राखी, जरी की राखियां, बहुत ही कम खर्च में खूबसूरत राखियां बनाए जा रहे हैं।

महिलाएं बहुत ही कम पूंजी में छोटा सा रोजगार अपने घर बैठे कर रहे हैं। वहीं साथ ही मधुबनी पेंटिंग का मास्क भी बनाया जा रहा है। जो बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है, और जगह-जगह से उनके ऑर्डर भी आ रहे हैं।

समाजसेवी अंजली प्रिया ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वाबलंबी बनाने के लिए भले ही एक छोटा सा कदम है लेकिन इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाओं का हौसला बढ़ता है। कुछ करने का जज्बा मिलता है।  उन्होंने कहा कि एक दिन यही महिलाएं जागरूक होंगी और अपने पैरों पर खड़ी होंगी। तब आत्मनिर्भर भारत की बात बिल्कुल सार्थक हो जाएगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed