Thu. Feb 12th, 2026

नौला मे भाकपा माले का धरना कार्यक्रम आयोजित

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

23 जुलाई 2020 गुरुवार

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले के कार्यकर्ताओ के द्वारा नौला मे धरना कार्यक्रम आयोजित की गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के नेता कामरेड गौरी पासवान ने किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता गौरी पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी बहुत ही तेजी से बढ रहा है। आम आदमी इलाज एवं दवा भोजन के अभाव मे मर रहें हैं ।वहीं नीतीश मोदी की सरकार सत्ता की सुख भोग रहें हैं ।सरकारी अस्पताल मे व्यापक जांच इलाज की समुचित व्यवस्था नही होने से लोगों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है ।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ननहकू पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी मे स्वास्थ्य सुविधा सहीं ढंग से लोगो नही मिल रही है । उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की इस्तीफे की मांग धरना के माध्यम से की ।

धरना को भाकपा माले नेता प्रमोद पोद्दार, पवन देवी, रंजना देवी, राम प्रवेश पासवान समेत कई माले कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।
फोटो

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed