Thu. Feb 12th, 2026

जीविका कैडर संघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

जीविका कैडर संघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

जीविका कैडर की मांग पूरी होने तक सभी कैडर रहेंगे हड़ताल पर

रिपोर्ट –  वीरेन्द्र यादव ,

एकमा। बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ द्वारा एकमा प्रखंड के परसा गढ़ के बाबा प्रसादीनाथ के मठिया में आहूत किया गया।हड़ताल के दौरान सभी कैडर मास्क लगाकर सोसल डिस्टेंसिग पालन किया।समस्त बिहार में जीविका में जमीनी स्तर पर कार्यरत जीविका कैडर और जीविका दीदियों ने जीविका के कामकाज को ठप कर इससे दूसरे दिन भी सफल बनाया।कैडर का का कहना है कि प्रतिदिन अलग अलग जगहों पर हड़ताल जारी रखेंगे जब तक हमारी मांग पूरी न हो जाय।संध के जिला संयोजक नवीन कुमार गोस्वामी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जीविका प्रबंधन की ऐसे मनमानी से कोरोना वायरस का खतरा कई गुना अधिक बढ़ जाता है वहीं जीविका परियोजना का कार्य कोई आवश्य सेवा के तहत नही आता है जिसका होना जरूरी है।जीविका के तीन दर्जन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है वही कई लोग होम क्वारीनटीन में है।जब कि कुछ लोगो की स्थिति चिंता जनक होने पर अस्पताल में भर्ती है।जिला संघ के अध्यक्ष रीमा कुमारी ने कहा कि कैडरों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तरह पच्चास लाख की बीमा राशि सुरक्षा के साधन और दस सूत्री मांग सरकार पूरा नही करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।हड़ताल में जिला महासचिव साफ्यूलला अंसारी ,कोषाध्यक्ष उदित राज, पूजा कुमारी, बेबी शर्मा, आरती शर्मा, धर्मशीला देवी,रीना देवी,उषा देवी,ऋतु देवी, किरण देवी सहित अन्य जीविका दीदी उपस्थित थी।

Related Post

You Missed