Thu. Feb 12th, 2026

गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि व  चंद्रशेखर आजाद की जयंती आयोजित*

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

* गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि व  चंद्रशेखर आजाद की जयंती आयोजित*

___________________________________________गरखा :  महान स्वतंत्रता सेनानी प्रखर विचारक एवं गणितज्ञ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी निर्भयता के प्रतीक शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाया गया , इस कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट और गाइड सारण के *जिला संगठन आयुक्त श्री आलोक रंजन* के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम श्रीपाल बसंत पंचायत के मुखिया आदरणीय *श्री शेखर सिंह* जी के आवास पर किया गया , कार्यक्रम का रूप रेखा बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन ट्रूप बसंत के लीडर व एडवांस स्काउट शिक्षक *आशीष रंजन सिंह* ने किया , वही ईश्वरी उच्च विद्यालय बसंत के स्काउट शिक्षक *श्री अम्बुज कुमार झा* ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, वीरता और साहस की प्रतिमूर्ति अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म-जयंती पर उन्हें अपनी श्रधांजलि अर्पित की तथा अखंड राष्ट्र के लिए अपनी निष्ठा के कारण सदैव असंख्य देशभक्तों के हृदय में जीवित रहने वाले व ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है का नारा देने वाले सभी भारतीयों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जन्म-जयंती पर भी उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तृतीय सोपान स्काउट राजू कुमार ठाकुर , दीपक कुमार , चंदन कुमार ,बिट्टू कुमार सहित कई एक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए , COVID 19 को ध्यान में रहते हुए इस कार्यक्रम को सोशल डिस्टनसिंग अपनाते हुए सभी को पूरी तरह से सेनेटाइज कर करवाया गया ।

Related Post

You Missed