चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
22 जुलाई 2020 बुधवार
मंगलवार की संध्या थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के निकट फुलकवा चौर भंडारी पोखर के निकट सशस्त्र अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी अनुसार कुंभी गांव निवासी सज्जन यादव के पुत्र चंदन यादव के साथ घटना घटी है। दो की संख्या मे पैदल अपराधी ने पहले पिस्तौल दिखाकर जबरन रोककर मारपीट करते हुए हीरो एच एफ डिलक्स बाइक संख्या बीआर 09एई 0272 को लूटकर सकरबासा की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पल्लव कुमार के नेतृत्व मे पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच अपराधियों के भागने की दिशा मे छापेमारी प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने उक्त मामले मे एक संदिग्ध युवक को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।

