बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
22 जुलाई 2020 बुधवार
युवा जदयू जिला कार्यालय मे मटिहानी प्रखंड के ग्राम पंचायत सिहमा के पंचायत समिति सदस्य चुनचुन मिश्रा जी ने अपने साथी राधेश्याम साह के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस मैके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव होने से पहले तक एक लाख युवाओ को संगठन से जोडने का संकल्प लिया है। किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ उस पार्टी के छात्र और युवा ही होते है। देश मे युवाओ की आबादी 65% है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर दिन प्रतिदिन युवा वर्ग संगठन की सदस्यता ले रहे है।
आगामी बिहार विधान चुनाव मे युवा जदयू के कार्यकर्ता मिल का पत्थर साबित होंगें। जैसा की माननीय मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार जी ने इस बार के विधानसभा चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा की संख्या मे युवाओ को ही मौका देने की घोषणा कर चुके है। साथ ही दिनांक 21-07-2020 को जिले के 7 विधानसभाओ मे से 3 विधानसभा चेरीयाबरियारपुर, मटिहानी और बेगुसराय विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन मे शामील होने वाले युवा जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

