Thu. Feb 12th, 2026

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंच, मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक संपन्न

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

22 जुलाई 2020 बुधवार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में एवं जिले के प्रभारी मुरारी मोहन झा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों समेत जिला टीम के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि विगत तकरीबन 5 महीने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिस निष्ठा के साथ कोरोना योद्धा के रूप में आम जनमानस की सेवा में समर्पित है वह निश्चित तौर पर केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से उत्पन्न हुए संकटों के बीच प्रारंभिक दिनों से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सहायता हेतु संपूर्ण समर्पण के साथ निष्ठावान होकर कार्यरत हैं।

संपूर्ण जिले के कोने कोने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर जरूरतमंदों की सहायता हेतु विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जो मुहिम छेड़ी है वह निरंतर जारी है और आने वाले दिनों में भी आवश्यकता की हर मूलभूत सुविधाएं हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया।

जिला प्रभारी मुरारी मोहन झा ने कहा की प्रवासी मजदूरों के वापस लौटने पर उन्हें उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने, उन्हें राशन उपलब्ध कराने, उन्हें हो रही समस्याओं को संज्ञान में लेकर त्वरित समाधान हेतु जिस प्रकार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है उसका यह परिणाम है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भी प्रवासी मजदूर सुरक्षित अपने घरों तक पहुंचकर अपने परिजनों के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा की संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, साबुन जैसे सामग्रियों को उपलब्ध कराने के साथ-साथ संपूर्ण जिले में कच्चे राशन एवं कई जगहों पर मां का भोजन उपलब्ध करवाने का जो काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है वह कार्य उन्हें निश्चित तौर पर कोरोना योद्धा के रूप में परिलक्षित करता है।

जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिस प्रकार से आम जनमानस को प्रेरित कर पीएम केयर्स फंड में राशि का भुगतान भी बेगूसराय के लोगों ने बढ़चढ़ कर किया है, जिस राशि का उपयोग आज संपूर्ण देश में कोरोना की महामारी से निपटने हेतु आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता में किया जा रहा है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा कि आने वाले दिनों में भी बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम लोगों के जनजीवन को सुविधाजनक एवं सुगम बनाने हेतु प्रयत्नशील होकर महामारी के इस दौर में लोगों की सेवा पूर्ण निष्ठा के साथ निरंतर जारी रखेंगे।

जिला उपाध्यक्ष मिर्तुंजय कुमार वीरेश ने कहा कि वर्तमान का समय निश्चित तौर पर चुनौतियों से भरा अवश्य है किंतु इन चुनौतियों के बीच ही सतर्कता बरत कर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती अपने औद्योगिक नगरी के पहचान को बनाए रखने में अवश्य सफल होगी।

बेगूसराय के लोगों से अपील करते हुए जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी मानकों को ध्यान में रखकर बिना अति आवश्यक कार्यों के घरों से ना निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें, मास्क एवं सेनीटाइजर का उपयोग करें, घरों में बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। सावधान रहें, सतर्क रहें एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का योगदान देते रहें।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed