Mon. Mar 30th, 2026

साहसी बहनों की पढ़ाई के लिए हर माह एक हजार रुपये उपलब्ध कराएंगे सुधांशु रंजन

ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज

साहसी बहनों की पढ़ाई के लिए हर माह एक हजार रुपये उपलब्ध कराएंगे सुधांशु रंजन

रिपोर्ट – के के सेंगर

छपरा (सारण)। गुल्लक के पैसे से बीते दिनों अपनी मां का दाह संस्कार करने वाली चार साहसी बहनों की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित हूं।
यह बात निकाय एमएलसी पद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने मांझी प्रखंड के फतेहपुर गांव में कही।
उन्होंने बच्चियों से मिल कर उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने मुखाग्नि देने वाली पुत्री नेहा सहित सभी बहनों का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने अपनी घोषणा के मुताबिक आर्थिक सहायता की दूसरी किस्त की एक हजार की नकद राशि प्रदान किया। साथ ही परिजनों को जानकारी दी कि अगले छह वर्षों तक यह राशि इनके बैंक एकाउंट में डाल दिया करूंगा।
इस मौके पर मुखिया पति उदय शंकर सिंह, कृष्णा सिंह पहलवान, अभिषेक कुमार तिवारी, अजीत यादव, रंजीत कुमार गुप्ता, चंदन तिवारी, शिव बिहारी नाथ, अभिषेक सिंह, राजेश मिश्रा उर्फ मुन्ना बाबा, मुखिया माधवपुर के अलावा अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Post

You Missed