Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: चेरियाबरियारपुर में आरटीपीएस कर्मी के निधन पर शोक सभा आयोजित

 

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता

21 जुलाई 2020 मंगलवार

चेरिया बरियारपुर आरटीपीएस कार्यालय मे प्रतिनियुक्त डाटा ऑपरेटर अमित कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय मे शोक सभा आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने की. शोक सभा के दौरान डाटा ऑपरेटर कर्तव्यनिष्ठता का बखान किया गया. तथा कर्मियों को उनके कार्यशैली से सीख लेने की अपील की गई.

इस दौरान परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की बेला में ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की गई. साथ ही प्रखंड कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

ज्ञात हो कि उक्त डाटा ऑपरेटर पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहे थे. जिनका अचानक रविवार को निधन हो गया. जिसके फलस्वरूप प्रखंड कर्मियों मे शोक की लहर दौड़ गई थी.

शोक सभा में अंचलाधिकारी राजीव रंजन चक्रवर्ती, मनरेगा पीओ रामानुज सिंह, जीपीएस राकेश मोहन, सांख्यिकी पर्यवेक्षक जयप्रकाश, प्रधान सहायक जितेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed