वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
20 जुलाई 2020 सोमवार
वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या चार मे सड़क पर जल जमाव से लोगो को आवागमन मे काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है ।
स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि बरैपुरा गांव के वार्ड संख्या चार स्थित बरैपुरा घुसहा पुल के पहुंच पथ को जोड़ने वाली सड़क पर जल जमाव से संबंधित लिखित शिकायत ग्रामीणो का हस्ताक्षर युक्त आवेदन गत वर्ष वीरपुर बीडीओ, स्थानीय मुखिया एवं कार्यपालक अभियंता बेगूसराय को दी गयी थी।
जिसमे ग्रामीणो ने उक्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से सड़क पर जल जमाव से मुक्ति की मांग की थी। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी जल जमाव की समस्या उक्त सड़क पर बनी हुई है । ग्रामीणो ने बताया कि वर्षा के मौसम मे सड़क पर जल जमाव से राहगीरो को भी काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है ।
ग्रामीणो ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही रहने से सड़क पर जल जमाव की समस्या दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है । स्थानीय ग्रामीणो ने पुनः समाचार के माध्यम से सड़क पर से जल जमाव से मुक्ति की मांग पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो से की है ।

