Thu. Feb 12th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान को राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम में किया गया शामिल

 बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

19 जुलाई 2020 रविवार

सोशल मीडिया की अहमियत को समझते हुए एआईएसएफ की टीम अपने कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए टीम का गठन किया है।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जगह-जगह फैलाने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की टीम बनाने का फैसला ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पिछले दिनों हुए जूम एप पर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया।

इस फैसले में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय स्तर पर एक सोशल मीडिया की टीम गठित की गई जिसमें ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान को को भी शामिल किया गया।
उनको सोशल मीडिया के राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने बधाई दिया।
उन्हें बधाई देते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा, जिला अध्यक्ष सजग सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कोषा अध्यक्ष अमरेश कुमार, एआईवाईएफ के नेता अमोद कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन के कामों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए इनको जवाब देही दिया गया है। निश्चित तौर पर यह इस जवाबदेही पर खड़े उतरेंगे इसके लिए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed