Thu. Feb 12th, 2026

रविवार की सुबह आफत की सुबह बनकर आई, ठनका गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत

बेगूसराय ::–

मारूति नंदन ::–

19 जुलाई 2020 रविवार

आज रविवार की सुबह आफत बनकर आई।  आकाशीय पिंड  गिरने से  एक व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। खबरों के अनुसार घटना सिंघोल थाना क्षेत्र के चांदवारा गांव में आज सुबह करीब 6:30 बजे तार के पेड़ ठनका गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदिया टोला वार्ड नं 9 निवासी स्व गौरी चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी बताया जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह में तार चढ़ने जाता था। इसी क्रम में रविवार की सुबह भी तार चढ़ने गया। जिस ताड़ के पेड़ पर चढ़ा उसी पेड़ पर ठनका गिरने से ताड़ के पेड़ के ऊपर ही उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों के सहयोग से उक्त लाश को उतारा गया है।

जैसे ही यह खबर घर पर पहुंची घर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। यही उसके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सीओ उत्पल हिमवान ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed