बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
18 जुलाई 2020 शनिवार
आज भाजपा ने वर्चुअल बैठक कर आइटी, सोशलमीडिया के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15 जिलों के संयोजक, प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी के साथ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय टीम के शिवनानंद जी, प्रदेश सहसंयोजक रितेश रंजन जी मौजूद थे।
इस बैठक का संचालन प्रदेश सह संयोजक रितेश रंजन जी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय टीम के शिवनानंद जी ने सोशल मीडिया पर भाजपा की रणनीति इस कोरोना काल क्या होनी चाहिए, इस पर व्यापक रूप से चर्चा और मंथन किया। सभी का एक दूसरे से परिचय सत्र भी हुआ।
शिवनानंद जी ने सोशल मीडिया पर भाजपा के काम को और सक्रिय रूप से करने के लिए सभी जिला संयोजक, प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी, प्रशिक्षण प्रभारी को प्रेरित किया।सभी को ट्विटर और फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय रहने की सलाह दी। प्रदेश सहसयोजक रितेश रंजन जी ने संगठनात्मक व्रित भी लिया और सभी 15 जिलों के कार्यो की समीक्षा भी की।
बैठक में मुख्य रूप से शिवनानंद जी, प्रदेश सह संयोजक रितेश रंजन जी, क्षेत्रीय प्रभारी अभी कुमार जी, केशव तरुण जी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी आदित्य पांडेय जी, रौशन यादव जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कन्नौजिया, सागर उपाध्याय, धनरंजन कुमार एवं 15 जिलों पटना ग्रामीण, शाहाबाद प्रमंडल के जिले, मुज़्ज़फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, सीमांचल क्षेत्र एवं कोसी क्षेत्र के जिला संयोजक एवं जिला सहसयोजक शामिल हुए। बेगूसराय के आईटी सेल संयोजक आलोक कुमार बंटी जी भी शामिल हुए।

