चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
17 जुलाई 2020 शुक्रवार
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज शुक्रवार को लॉक डाउन के दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बनी रही. बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती एवं थानाध्यक्ष पल्लव कुमार पुलिस बल के साथ गस्त करते रहे.
बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि इस समय क्षेत्र के लोग किसी भी स्थिति में बिना मास्क के मिलेेेगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए फाईन किया जाएगा।
आवश्यक वस्तुओं की दुकान के अतिरिक्त कोई दुकान नहीं खुलेगी. खोलने पर उनके उपर एवं बिना जरूरी काम के घर से सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
प्रशासनिक अधिकारी एसएच 55 के कई स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच करते देखे गए.

