Thu. Feb 12th, 2026

जद यू वर्चुअल सम्मेलन के लिए सभी जद यू के पदाधिकारी करेगे लोगो को जागरूक- अल्ताफ

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज

जद यू वर्चुअल सम्मेलन के लिए सभी जद यू के पदाधिकारी करेगे लोगो को जागरूक- अल्ताफ

जद यू की विधान सभावार वर्चुअल सम्मेलन का किया शिड्यूल जारी

छपरा (सारण) जिले के सभी दस विधान सभा क्षेत्रो में जद यू विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन करेगी।जिसके लिए प्रदेश जद यू कार्यालय द्वारा शिड्यूल जारी कर दिया है।
जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बताया है कि आगामी 22 जुलाई से 27 जुलाई तक सारण जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन का शिड्यूल प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है।जिसके लिए प्रदेश कार्यालय से प्रदेश पदाधिकारियो का चार टीम गठित की गई है जिस टीम के द्वारा चार सदस्यीय टीम प्रत्येक विधान सभा मे तिथिवार सम्मेलन करेगे जिसके लिए विधानसभा स्तर पर एक टेक्स्ट मैसेज लिंक जारी किया गया जिससे जुड़कर सभी पददाधिकारी सहित सभी जनता व समर्थक पार्टी की उदेश्यों गतिविधियों से अवगत होंगे।इसके लिए अपने अपने विधानसभा कार्य क्षेत्र के पार्टी के सभी पदाधिकारीयो प्रमुख/सक्रिय सदस्य/समर्थक साथियो को अपने स्तर से सूचित करेगे लिंक से जोड़ेंगे ताकि उक्त कार्यक्रम में अधकाधिक जन समुदाय की भागीदारी हो सके।जिलाध्यक्ष ने शिड्यूल में विधानसभावारर वर्चुअल सम्मेलन की तिथि 22 जुलाई तरैया 10 बजे दिन,23 जुलाई एकमा 3:30 बजे शाम ,23 जुलाई बनियापुर 4 बजे शाम,24 जुलाई अमनौर 10 बजे दिन,25 जुलाई सोनपुर 11:30 दिन में,तथा 27 जुलाई छपरा 10 बजे सुबह ,27 जुलाई गरखा 11:30 बजे दिन,27 जुलाई परसा 2:30 बजे दिन 27 जुलाई मांझी 2:30 बजे दिन 27 जुलाई मढौरा 4 बजे संध्या में वर्चूवल सम्मेलन होगी वही श्री आलम ने टेक्स्ट मैसेज लिंक से कार्यकर्ताओ प्रमुख सक्रिय सदस्यो सहित समर्थको को जुड़ने व जुड़वाने की अपील की जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो की पार्टी की वर्चुअल सम्मेलन में भागीदारी हो सके।तथा सरकार की आगामी गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

Related Post

You Missed