Thu. Feb 12th, 2026

एकमा प्रखण्ड में  राशन कार्ड के लिए कार्डधारक हो रहे है परेशान

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

एकमा प्रखण्ड में  राशन कार्ड के लिए कार्डधारक हो रहे है परेशान

रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ,

छपरा : जिला प्रशासन के आदेश पर एकमा प्रखंड में राशन कार्ड वितरण का कार्य शुरू हो गया है.बताया जाता है कि प्रखंड में राशन कार्ड का वितरण विकास मित्र के माध्यम से पंचायत वार कराया जा रहा है. प्रखंड आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड के वितरण के लिए तैयार की गई सूची त्रुटिपूर्ण है.इसके चलते राशन कार्डधारी और विकास मित्र दोनों को परेशानी हो रही है.समाजवादी नेता देवेन्द्र कुमार सिंह व समाजसेवी संजय कुमार सिंह ने बताया की बलिया पंचायत की सूची में वनपुरा व अतरसन पंचायत के कार्डधारक है. इसी तरह की गड़बड़ी प्रखंड के पंचायतों की सूची में है.नेता द्वय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी से राशन कार्ड का वितरण कार्डधारक तक सुनिश्चित किये जाने की मांंग की है.

Related Post

You Missed