Thu. Feb 12th, 2026

एकमा प्रखंड मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में माकपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

एकमा प्रखंड मुख्यालय पर मांगों के समर्थन में माकपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

एकमा (सारण)। रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ।।   भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बिहार कमेटी के आह्वान पर एकमा लोकल कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन बीडीओ डॉ. कुंदन को सौंपा गया।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कामरेड अरुण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान राशन के अलावा प्रवासियों को नकदी सहित 27 तरह की जरूरी सामानों को उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस मौके पर रविंद्र नाथ गुप्ता, छात्र नेता राहुल प्रसाद, खेत मजदूर नेता जयराम दास, नीरज कुमार, निरंजन कुमार, पंकज कुमार, सुबोध कुमार आदि शामिल रहे।

Related Post

You Missed