Thu. Feb 12th, 2026

गरीब कल्याण रोजगार अभियान को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ, प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना

 

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

14 जुलाई 2020 मंगलवार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत गरीब कल्याण रोजगार अभियान को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ की गई है। इस योजना से विश्व व्यापी महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण घर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। ताकि ऐसे प्रवासी मजदूरों को रोजगार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

ये बातें बेगूसराय के डीडीसी सुशांत कुमार ने चेरिया बरियारपुर पंचायत के विश्वकर्मा चौक स्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही। उन्होंंने कहा कोरोना काल मे प्रवासी मजदूरों को भटकना नहीं पड़े। इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। मनरेगा के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन हरियाली अभियान सहित अन्य योजनाओं में प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्राथमिकता है।

इसके साथ ही विभिन्न तालाबों के तटबंध पर वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। ताकि जहां जल जीवन हरियाली मिशन को मूर्तरुप दिया जा सके। वहीं प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर भुखमरी के कगार पर जाने से बचाया जा सके। इस अवसर पर डीडीसी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद मजदूर से बातचीत कर हालचाल जाना, साथ ही हर हाल मे रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

डीडीसी ने बताया विभिन्न प्रदेशों से लौटे मजदूरों का सूची प्रखंड स्तर बनाया गया है। सभी प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा पुछे गए एक सवाल के जवाब में डीडीसी ने कहा बड़ी-बड़ी योजनाओं में वाटर लेवल को सुनिश्चित करने के लिए मशीन का उपयोग किया जा रहा है। परंतू मनरेगा के तहत जितनी भी योजनाएं संचालित हैं। उसमें सिर्फ़ प्रवासी मजदूरों को ही लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वहीं बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया जो भी किसान अपने जमीन पर वृक्षारोपण करेंगे। उन्हें प्रत्येक युनिट दो सौ रूपये प्रति माह 14 सौ रूपये की दर से भुगतान किया जाएगा। मौके पर पीओ रामानुज कुमार सिंह ने सरकार के द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए किसानों को उक्त कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की गई। ताकि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को दूर करने करने मे जल जीवन हरियाली मिशन मिल का पत्थर साबित हो सके।

इस मौके पर जेई मृत्युंजय कुमार, जेई रामनरेश यादव, मुखिया रामदेव पोद्दार, किसान दीपक कुमार सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed