बेगूसराय ::–
राम कुमार ::–
14 जुलाई 2020 मंगलवार
पोखर में डूबने से एक युवक की मौत होने की खबर बेगूसराय से आ रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतुर्भुज बिशनपुर पोखर की बताई जा रही है।
खबरों के अनुसार युवक की पहचान वार्ड नंबर 17 के मकसूदन पासवान के 16 वर्षीय पुत्र रोहित पासवान के रूप में किया गया है। मृत युवक का डेड बॉडी अभी तक नहीं मिला है। स्थानीय ग्रामीण के अनुसार खोजबीन जारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि चार दोस्त के साथ स्नान करने के दौरान रोहित कुमार गहरे पानी में चले गए। उनके 3 साथी बता रहे हैं कि गहरे पानी होने के कारण उनको बचा नहीं पाए, वह डूब गए।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृत बॉडी का खोजबीन जारी है। घटना की सूचना पाकर अंचल अधिकारी उत्पल हिमान एनडीआरएफ की टीम को सूचना दिया गया है। तथा पूर्व मेयर घटनास्थल पर मौजूद हैंं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी रखे हुए हैं।

