Thu. Feb 12th, 2026

समस्तीपुर :: विजय कुमार चौधरी बने जय प्रकाश जनता दल के जिला अध्यक्ष

समस्तीपुर ::–

राजीव नयन ::–

13 जुलाई 2020 सोमवार

जय प्रकाश जनता दल की बैठक समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड के चीनी मिल चौक के पास त्रिफुल मार्केट में प्रदेश महासचिव आनंद कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें विजय कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर समस्तीपुर जिले में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इस बैठक में प्रदेश महासचिव आनंद कुमार ने बताया कि जयप्रकाश जनता दल बिहार में होने वाले आम चुनाव में लगभग सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेगी और हमारी जीत सुनिश्चित है। इसलिए कार्यकर्ता सभी एकजुट हो संगठन को मजबूती प्रदान करें।

मौके पर आनंद कुमार विजय कुमार चौधरी लल्लू कुमार यादव आदि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed