बरौनी-बेगूसराय ::–
राजीव नयन ::–
12 जुलाई 2020 रविवार
आज राजेन्द्र रोड बरौनी स्थित सरपंच पति राज कुमार मिश्र के आवास पर तेघड़ा प्रखंड के सभी सरपंच एवं पंच के बीच एक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता जय प्रकाश जनता दल के जिला अध्यक्ष विशम्बर पाठक एवं तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने किया।
सरपंच दल कि वैठक मे सभी तेघड़ा प्रखंड के सरपंच एवं पंचो के द्वारा राज कुमार मिश्र को तेघड़ा विधान सभा से जय प्रकाश जनता दल से विधायक पद के लिए समर्थन किया। सभी सरपंच एवं पंच ने पार्टी के वारे मे अपना अपना विचार रखे।
गौड़ा पंचायत के सरपंच राजेश जी ने कहां कि लालू का भी शासन देखा और नीतीश जी का भी। लेकिन जो बिहार का विकास होना चाहिए वो अभी तक नही हुआ, इसलिए हम सब जय प्रकाश जनता दल के साथ है। क्योकि सत्ता परिर्वतन से ही राष्ट का विकास संभव है।
बैठक समाप्त होने के बाद जिला अध्यझ डा विशंभर पाठक ने तेघड़ा विधान सभा प्रत्याशी के रूप में राज कुमार मिश्र की घोषणा कर दी।
इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, रंजीत कुमार ठाकुर, प्रभु नाथ, राम प्रवेश पंडित, चन्द्र शेखर महतो, मनीष कुमार, मनोज कुमार शर्मा, राहुल कुमार एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


