Thu. Feb 12th, 2026

डॉ कफील को न्याय दो के नारों से गूंजा बेगूसराय, योगी सरकार पर गलत तरीके से फंसाने का आरोप

 

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

12 जुलाई 2020 रविवार

डॉ कफिल का बिहार से गहरा संबंध है, जब बिहार के मुजफ्फरपुर के बच्चे चमकी बुखार से जूझ रहा था उस वक्त मुजफ्फरपुर आकर हजारों बच्चों के जान बचाने का काम डॉ कफिल ने किया था, गरीब असहायों को अपने पेशे के जरिए मदद करने वाले इस डॉक्टर को एक साजिश के तहत योगी सरकार ने जेल में बंद रखा है, और लगातार उन्हें जेल में ही मारने की कोशिश की जा रही है।

इसके खिलाफ युवाओं को आवाज उठाने की जरूरत है ताकि किसी बेगुनाह को सजा ना मिल सके। उपर्युक्त बातें बेगूसराय प्रखंड के लडुआरा, विनोदपूर, रजौडा़ सहित विभिन्न शाखाओं में लॉक डाउन का पालन करते हुए आयोजित ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के योगी सरकार के विरोध में प्रदर्शन के मौके पर लडुआरा में संबोधित करते हुए एआईवाईएफ के जिला संयोजक अमीन हमजा ने कहा, उन्होंने कहा कि देश के अंदर लॉक डाउन के आड़ में देश को बेचने का काम वर्तमान सरकार कर रही है।

ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कैसर रेहान ने कहा देश के अंदर आतंकवादी के साथ पकड़े जाने वाले पदाधिकारी सरकार के संरक्षण में रिहा हो जाता है, दूसरी तरफ डॉक्टर काफिल पर बेबुनियाद रासुका लगा कर जेल में बंद कर उसे वही मारने की कोशिश उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर की जा रही है। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और डॉक्टर कफिल की रिहाई की मांग करते हैं।

यह कार्यक्रम नौजवान नेता शंभू पोद्दार एवं मोहम्मद फिरदौश के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने लॉक डाउन का पालन करते हुए लडुआरा में अपने अपने घर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए डॉ काफिल की रिहाई की मांग किया।

साथ ही मोहम्मद आकिब सरताज, सादमान, हाफिज फैयाज, हाफिज मुजीब, गुलजार सहित सबों ने जोरदार तरीके से डॉ कफील की रिहाई की मांग की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed