ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
मानव कल्याण के लिए महामृत्युञ्जय महायज्ञ आयोजित
रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव
मांझी प्रखंड के फुलवरिया गांव में मानव कल्याण के लिए सात दिवसीय महामृत्युञ्जय महायज्ञ का आयोजन धर्मानुरागी रामाशंकर सिंह के सौजन्य से किया गया है.आचार्य डॉ. विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आचार्य पं.नीतीश पांडेय, आचार्य पं. तरूण पांडेय, आचार्य पं.अनूप त्रिपाठी, आचार्य पं.शंकर मार्कण्डेय, प्रो.पाठक अरूण कुमार सुमन,पं.धर्मनाथ पांडेय,पं. कमलेश्वर मिश्र,पं.प्रागेश तिवारी व पं.प्रियांशु तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.सुदूर क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं के लिए सुबह-संध्या व रात्री में भजन और प्रवचन का आयोजन किया जाता है.इस दौरान महायज्ञ में पूजा-अर्चना करने आये लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताये जाते है.

