ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर रौट्रेक्ट क्लब छपरा सिटी ने निकाली जनसंख्या जागरूकता रैली 
छपरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर रोटरेक्ट क्लब छपरा सिटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके जरिए लोगों से जनसंख्या नियंत्रण की अपील की गई। क्लब के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जागरूकता रैली निकाली जिसके जरिए लोगों से जनसंख्या विस्फोट को रोकने की अपील की गई साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के साधनों को अपनाने की अपील भी की गई। रैली में रोटरेक्ट प्रेसिडेंट इरफान आलम रोट्रैक्टर आजाद खान,फैज मतीन,रोट्रैक्टर फजले रब, रोट्रैक्टर फरहीन शहाब, रोट्रैक्टर माही सिंह ,रोट्रैक्टर पवन सिंह भी शामिल हुए। रैली का संचालन करते हुए रोटरी उपाध्यक्ष रोट्रैक्टर चेयरमैन अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज बढ़ती जनसंख्या विश्व की सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन संसाधन जस की तस है जिसके कारण लोगों को आने वाले समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।लिहाजा लोगों को चाहिए कि जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए सरकार की नीतियों का पालन करें । उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो का सिद्धांत सबसे बेहतर है और लोगों को चाहिए कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार के इस नारे का जिंदगी में भी पालन करें।

