Wed. Feb 11th, 2026

बीडीसी की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

बीडीसी की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – रजनीश रंजन बाबा ,

इसुआपुर: प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जीविका भवन में शुक्रवार को बीडीसी की सामान्य बैठक प्रमुख सरोज कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 15 वीं वित्त आयोग अंतर्गत जल संरक्षण, खेल मैदान, जिम, शवदाह गृह व अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई तथा उसका चयन किया गया। वहीं पंचम वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा की गई तथा प्रस्ताव लिया गया। पूर्व प्रमुख मितेंद्र कुमार यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ से पूछा कि पंचम वित्त से संबंधित किन-किन पंचायत समिति सदस्यों के कार्य क्षेत्र में कार्य खोला गया है ? साथ ही प्राक्कलन राशि की भी जानकारी मांगी। वहीं यह भी सवाल किया कि किस आधार पर सभी पंचायत समिति सदस्यों के कार्य क्षेत्र में कार्य नहीं दिया गया ? इसुआपुर पंचायत के समिति सदस्य मुकेश चौरसिया ने पूछा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में 6 से 10 महीने क्यों लग जाते हैं ? इसके लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने की भी मांग की। वहीं अधिकांश सदस्यों द्वारा योजनाओं के चयन हेतु प्रखंड प्रमुख को नामित किया गया। हालांकि बैठक में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सीडीपीओ, सांख्यिकी पर्यवेक्षक, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, विद्युत कनीय अभियंता के अनुपस्थित होने की वजह से इन विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी। जिससे सदन में इनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। साथ ही प्रमुख ने इन पदाधिकारियों से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की भी बात कही। वहीं बीडीसी की इस सामान्य बैठक में एक भी मुखिया शामिल नहीं हुए थे।बैठक में उप प्रमुख संतोष साह,सीओ अजय कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद, डीपीआरओ अनवार अहमद, बीएओ राज नारायण प्रसाद,बीईओ, नाजिर वीरेंद्र कुमार यादव, बीसीओ नितेश कुमार शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।

Related Post

You Missed