Wed. Feb 11th, 2026

मृतक किराना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पुछरी बाजार पहुंचे वैश्य महासभा के अध्यक्ष

ब्यूरो प्रमुख –  चंद्र प्रकाश राज ,

मृतक किराना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पुछरी बाजार पहुंचे वैश्य महासभा के अध्यक्ष

सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा, छपरा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया, महासचिव छठीलाल प्रसाद एवं अन्य सहयोगियों के साथ अपराह्न 11:00 बजे बनियापुर थाना अंतर्गत पूछरी बाज़ार के मृतक किराना व्यवसायी शिवनाथ साह सुपुत्र स्वर्गीय प्रभुनाथ साह के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। जिन्हें विगत दिनांक 8 जुलाई 2020 को रात्रि 9:30 बजे उनके किराना दुकान में घुसकर अपराधियों ने उनके चेहरे और अन्य जगहों पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और गल्ले से रुपए लूटकर परिजनों के पहुंचने से पूर्व फरार हो गए थे। शोक संतप्त परिवारजनों के मध्य पहुंचकर अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया ने सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से दुःख प्रकट करते हुए मृतक के सगे संबंधियों को सांत्वना दिए और हर संभव मदद का आश्वासन दिए। मृतक का भतीजा मनीष कुमार गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, मृतक की माता फागुनी कुंवर, पत्नी पूनम देवी, पुत्री पायल कुमारी, आंचल कुमारी, पुत्र विश्वजीत कुमार, अमन कुमार एवं अन्य परिवारजन इस लोमहर्षक हत्या एवं लूट की घटना से अत्याधिक दुखी एवं डरे हुए हैं और सभी ने लुटेरों एवं हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ा से कड़ा दंड दिलवाने हेतु जिला प्रशासन से मांग करने हेतु मुखिया जी से कहे । मौके से ही वीरेंद्र साह मुखिया ने सारण डीएसपी अजय कुमार सिंह तथा सारण आरक्षी अधीक्षक हरकिशोर राय से मोबाइल पर बात कर घटना की बात बताते हुए यथाशीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने उन दोनों अधिकारियों से कहा कि रोज-रोज के लूट, हत्या एवं अन्य अपराधिक घटनाओं से सारण के व्यवसायी काफी डर के माहौल में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। इसलिए जिला पुलिस प्रशासन को चाहिए की व्यवसायी वर्ग को समुचित सुरक्षा प्रदान करें ताकि वे अपने को सुरक्षित महसूस करते हुए अपनी दुकानदारी कर सकें। अगर यही स्थिति रही तो छपरा जिला के व्यवसायी पुनः पलायन करने की स्थिति में आ जाएंगे और यहां का व्यवसाय समाप्ति की कगार पर चला जाएगा। अतः जिला प्रशासन को चाहिए कि व्यवसायियों को अपराध मुक्त वातावरण प्रदान करें। अगर इस प्रकार के अपराध पर नियंत्रण नहीं लगाया गया और लुटेरों एवं हत्यारों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा, छपरा धरना, प्रदर्शन,आंदोलन आदि करने पर बाध्य हो जाएगा। मृतक के परिजनों से मिलने छपरा से जाने वालों में अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया, महासचिव छठीलाल प्रसाद, समाजसेवी सुमित कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, रामनारायण साह, संतोष कुमार गुप्ता, अर्जुन राय, मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार, मुरारी प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता रौनियार आदि प्रमुख थे।

Related Post

You Missed