ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,
*सभी आवश्यक सड़कों का निर्माण ही मेरी प्राथमिकता रही है – विधायक डॉ सी एन गुप्ता*
छपरा नगर निगम के अंतर्गत वार्ड 28 में साहेबगंज बुटनबारी गढ़ में राजेन्द्र प्रसाद के घर से शिवपूजन तिवारी के घर तक की सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है,वर्षो से जर्जित सड़क जो कभी बनी ही नहीं उनका निर्माण करवाना मेरी प्राथमिकता रही है.जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क, घाट, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किया गया है। कई सड़क एवं पुल जो पिछले दशकों से यहां के लिए चिरपरिचित मांग थी उसे पूरा किया कया है। कुछ और महत्वपूर्ण सड़क है जिसे बनाने के लिए प्राक्कलन बनकर तैयार है। प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है।शीघ्र ही कार्य शुरू होगा. मौके पर किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष जीतू सिंह,वार्ड आयुक्त मुन्ना अंसारी,प्रहलाद गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

