वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
09 जुलाई 2020 गुरुवार
बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओ एवं सहायिकाओ ने सत्रह सूत्री सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना दिया ।
धरना की अध्यक्षता संगठन के प्रखंड सचिव अलका कुमारी ने की ।जबकि संचालन संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष नीतू जायसवाल ने की । धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव अलका कुमारी ने कहा कि वीरपुर प्रखंड मे 2016 का करीब 35 सेविकाओ का मानदेय अभी भी लंबित है ।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविकाओ एवं सहायिकाओ का तीन माह से मानदेय लंबित है ।
उन्होने कहा निजी दरवाजे पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो का किराया भी लंबित है ।विभाग के द्वारा इस दिशा मे कोई ठोस पहल अभी तक नही की गयी है । आगे उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओ का निदान नही हुआ तो उग्र आंदोलन किया जा सकता है ।
धरना के अंत मे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मागं पत्र कार्यालय मे मौजूद पदाधिकारी को सौंपा ।धरना को रानी कुमारी, नीरू कुमारी, चांदनी कुमारी, निशा भारती, गुंजा कुमारी, रीता कुमारी, रेखा कुमारी समेत कई सेविका एवं सहायिका ने संबोधित किया।
जिला पार्षद ने गेन्हरपुर मे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेन्हरपुर पंचायत के गेन्हरपुर गांव में गुरुवार को वीरपुर प्रखंड के जिला पार्षद सदस्या सुल्ताना बेगम ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया ।
उन्होंने बतायी कि पंचम वित्त आयोग के मद से गेनहरपुर गांव मे दिलीप साह के घर से लेकर श्याम सुंदर साह के घर तक करीब 370 फीट लंबी पीसीसी ढलाई युक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रेशमी प्रसाद सिंह, समाजसेवी डॉ हसमत, पुलिस पासवान, अशोक पासवान सहित कई अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।


